आरजू बने राष्ट्रीय सचिव तो तबस्सुम को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष की कमान 

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट

जमुई: सदर प्रखंड के अड़सार गांव निवासी आरजू मल्लिक को राष्ट्रीय शोषित समाज दल के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिसकी जानकारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने पत्र निर्गत कर दी। जबकि अड़सार गांव की तबस्सुम प्रवीण को महिला प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

इसकी जानकारी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष इशतियाक अहमद ने पत्र के माध्यम से दी। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुबारक बाद देते हुए दोनों की जमकर स्वागत किया। साथ ही ढेर सारी शुभकामनाएं दी। आरजू को राष्ट्रीय सचिव और तबस्सुम को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं व सहयोगियों के साथ-साथ इलाके में भी खुशी का माहौल है।

दोनों को पार्टी का पद सौंपने के बाद यह भी निर्देश दिया गया है कि संगठन को बाज़बूत करने के लिए लगातार अपना दायित्व निभाते रहे और संगठन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर संगठन का विस्तार करें, ताकि संगठन और भी अधिक मजबूत हो सके। पार्टी के रष्ट्रीय सचिव आरजू मल्लिक ने सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष इश्तियाक अहमद को धन्यवाद दिया।

और उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा और पार्टी के भरोसे पर मैं हर संभव खरा उतरूंगा। अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाउंगा। पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर दूंगा।

वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष तबस्सुम प्रवीण ने कही की पार्टी के दायित्वों को निभाना मेरा कर्तव्य होगा और पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी। अपने कार्यों को लेकर कभी भी शिकायत का मौका नहीं दूंगी। पार्टी का दिशा-निर्देश पार्टी के मजबूती की लक्ष्य को आसान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *