अपनी छोटी बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर की शादी में कुछ इस तरह झूमते नज़र अनिल कपूर

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- DESK)

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ मुंबई में शादी कर ली। शाद में परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए। रिया की शादी करने की ख़बर अचानक ही आयी थी। इसलिए थोड़ी हैरानी भी हुई।

शादी के बाद अनिल कपूर को वहां जुटी मीडिया के लोगों के बीच मिठाई बांटते हुए भी देखा गया। शादी के दो दिन बाद 16 अगस्त को रिसेप्शन पार्टी रखी गयी, जिसमें इंडस्ट्री के लोगों और क़रीबियों को बुलाया गया। इस पार्टी में अनिल कपूर ने जमकर डांस किया।

64 साल के अनिल को नौजवानों की तरह थिरकते हुए देखकर आप भी उनकी एनर्जी और फिटनेस के कायल हो जाएंगे। यह वीडियो फ़राह ख़ान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अनिल बादशाह के गाने अभी तो पार्टी शुरू हुई पर थिरक रहे हैं। उनके हाथ में गिलास है। साथ में बेटी रिया कपूर भी अपने डैड के साथ थिरक रही हैं। आस-पास मेहमान बैठे हुए हैं।

इस वीडियो के साथ फ़राह ने लिखा- इस इंसान को प्यार करती हूं। पिता और बेटी का बेस्ट डांस। अनिल कपूर स्टाइल में। अनिल ने रिया और करण को पार्टी के लिए शुक्रिया भी कहा। वीडियो पर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने हार्ट की इमोजी बनाकर अपने प्यार जताया। वहीं कई लोगों ने पसंद किया और कमेंट किये हैं।

बता दें, रिया कपूर फ़िल्म निर्माता हैं और उन्होंने सोनम कपूर की फ़िल्म आएशा से बतौर निर्माता डेब्यू किया था। इसके बाद रिया ने ख़ूबसूरत और वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया। इन दोनों फ़िल्मों में सोनम कपूर मुख्य स्टार कास्ट में शामिल थीं। वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर ने लीड रोल निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *