PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)
जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केवली गांव में शुक्रवार की देर रात तकरीबन 12 बजे अमरजीत तांती ने अपने पत्नी सीमा उर्फ पार्वती देवी की गोली मारकर हत्या कर दिया। साथ ही चेहरे को ईंट से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। और पत्नी के शव को घर मे ही छोड़कर फरार हो गया।
सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया के बाद शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक अमरजीत तांती दिल्ली में रहकर मार्बल का काम करता है।
वह छह महीने से दिल्ली में थे। लेकिन शुक्रवार की रात अचानक अमरजीत दिल्ली से आया और रात 12 बजे पत्नी को पहले गोली मारी फिर ईंट से सिर और मुंह को कुचल का फरार हो गया। आरोपित पति अमरजीत तांती अपराधी प्रवृत्त का बताया जाता है। गांव के एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से मारने मामले में कई महीने जेल में भी रहा था।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घरेलू विवाद में हत्या करने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर छंबिन कर रही है। आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।