रवि नंदन सहाय का निधन कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति :राजीव रंजन प्रसाद

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|24 फरवरी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कायस्थ रत्न स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय के सुपुत्र रवि नंदन सहाय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है.

अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रवक्ता अतुल आनंद ने कहा कि स्वर्गीय रवि नंदन सहाय के निधन से समाज एवं संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है तथा समाज में शून्यता सी आई है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. स्व० सहाय एक मृदुभाषी एवं सहनशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे.

स्वर्गीय सहाय के निधन पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुप मणि पिक्कू ,युवा संभाग के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार आर्यन, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार , मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार दत्त वर्मा, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल , बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नम्रता आनंद, प्रदेश प्रवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ जयपुरियार, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार ने स्वर्गीय सहाय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

विधि सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिद्धिमा श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन सचिव बलिराम जी, रवि सहाय , प्रदेश प्रवक्ता राज सिन्हा एवं मनीष श्रीवास्तव, युवा संभाग के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष सिन्हा , प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, महिला संभाग की प्रदेश अध्यक्ष संपन्नता वरुण,अचला श्रीवास्तव मनोज कुमार सिन्हा आदि ने भी स्वर्गीय सहाय के निधन पर  संवेदना व्यक्त कीया.

खास रिपोर्ट

One thought on “रवि नंदन सहाय का निधन कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति :राजीव रंजन प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *