शिल्पा के बाद अब अब सुपर डांसर 4 से गायब दिखी गीता, फैंस ने किये सवाल, जानिए क्यों गीता नहीं दिख रही शो पर

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK -DESK)

डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 चर्चा में बना हुआ है। 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी शो से नदारद हैं। शिल्पा के बाद अब कोरियोग्राफर गीता कपूर भी आने वाले ऐपिसोड में नजर नहीं आएंगी। गीता को कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस रिप्लेस करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार गीता कपूर ने शो नहीं छोड़ा है। अपकमिंग एपिसोड के शूट के लिए गीता अपनी खराब तबीयत के चलते नहीं आ सकीं। इसलिए गीता कपूर की गैरमौजूदगी में मेकर्स ने टेरेंस लुईस को बुलाया है।

गीता कपूर कई सालों से सुपर डांसर को जज कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के अलावा तीसरे जज डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के चलते शिल्पा किसी भी पब्लिक इवेंट या शो में नजर नहीं आ रही हैं। कुछ दिनों के लिए शिल्पा ने सुपर डांसर से ब्रेक ले रखा है। शिल्पा की जगह हर वीकेंड के एपिसोड में नए गेस्ट बुलाए जा रहे हैं।

मेकर्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी अभी भी शो का हिस्सा हैं, वे जब चाहे शो में आ सकती हैं। राज कुंद्रा की लीगल केस में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में शिल्पा का शो में वापस लौटना मुश्किल ही लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *