सीजन-13 जीतने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत, ये बताई जा रही वजह, बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह टीवी शो बिग बॉस-13 के विजेता थे। बालिका वधू से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। वे 40 साल के थे। सिद्धार्थ की डेड बॉडी मुंबई के कूपर अस्पताल में रखी गई है। यहीं उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वे रात में कुछ दवाइयां लेकर सोए थे, लेकिन यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने कौन सी दवा ली थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ही उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद वे दवा खाकर जल्द सोने चले गए। सुबह उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया और वो फिर उठ नहीं पाए। बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथ पार्टिसिपेंट रहे एक्टर बिंदू दारा सिंह ने कहा- इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। उनका जाना हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 को हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जाता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *