ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021 तारापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए च‍िराग पासवान की टीम पूरी तरह सक्रिय

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

बिहार में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। तारापुर विधानसभा में भी चुनाव हो रहा है। यहां के जदयू विधायक डा मेवालाल चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था। एनडीए ने यह सीट जदयू को दे दिया है।

एनडीए के दो सहयोगियों भाजपा और राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का जदयू को समर्थन प्राप्‍त है। राजद और कांग्रेस में समझौता नहीं हो सकता, इस कारण दोनों ने अपने-अपने प्रत्‍याशी यहां से उतारे हैं। 12 प्रत्‍याशियों में यहां जदयू, राजद, कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और द प्लुरल्स पार्टी के उम्‍मीदवार भाग्‍य आजमा रहे हैं।

चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रह हैं। ऐसा लग रहा है कि चिराग पासवान यहां से जदयू को हराना चाहते हैं। इसलिए उनकी रहेक रणनीति ब‍िहार सरकार, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ होती है।

तारापुर विधानसभा मुंगेर जिले में है। हालांकि यह सीट जमुई लोकसभा के अंतर्गत आता है। जमुई के सांसद चिराग पासवान हैं। तारापुर से उन्‍हें काफी वोट मिला था। हालांकि उस समय वे एनडीए उम्‍मीदवार थे। जिन्‍हें भाजपा व जदयू का भी समर्थन था।

चिराग पासवान और उनकी टीम पूरी तरह चुनाव में सक्रिय है। लोजपा (रामविलास) के प्रधान कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ की बैठक हुई।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने किया, मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी कर रहे थे। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सह संसदीय बोर्ड के सदस्य संजय सिंह व राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह मौजूद थे।

तारापुर विधानसभा उपचुनाव में लोजपा प्रत्याशी कुमार चंदन की जीत सुनिश्चत करने पर चर्चा की गई। संगठन मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं।

तारापुर विधानसभा के उप चुनाव का परिणाम सुशासन के वर्तमान के सरकार को झकझोर देगी। इस बार चिराग पासवान ने यहां से मजबूत उम्मीदवार दिया है। कहा कि जदयू उम्‍मीदवार की यहां से जमानत जब्‍त हो जाएगी।

राष्ट्रीय सचिव मिथलेश सिंह ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान युवा, गरीब, वंचित व शोषितों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में पूर्व प्रत्याशी दुर्गेश सिंह, ध्रुव शर्मा, चंडी निषाद, मोतीउल्लाह, रविंद्र पासवान, जयराम मंडल, विभाकर सिंह, विनोद सिंह, टप्पू सिंह, राजेश साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *