दुर्गा पंडाल में पहुंचीं काजोल, अपने करीबी को देख भर आईं एक्ट्रेस की आंखें

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

इन दिनों देशभर में नवरात्री की धूम मची है। खासकर अब बंगाल के रीति- रिवीज के मुताबिक दुर्गा पंडाल भी सज चुके हैं। देशभर में नवरात्री नौ दिन की मनाई जाती है लेकिन बंगाल में पंचमी के दिन से नवरात्री की शुरुआत होती है, जिसे दुर्गा पूजा कहा जाता है।

इसी कड़ी में अब पंडाल भी सज चुके हैं। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। लेकिन काजोल दुर्गा पूजा के दौरान अपने एक रिश्तेदार से मिलकर काफी भावुक होती नजर आईं।

दरअसल नवरात्री के सातवें दिन काजोल को मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया। काजोल हर साल यहां मां दुर्गा की पूजा में शामिल होने पहुंचती हैं। जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किए हैं।

इनमें से एक वीडियो में काजोल अपने एक रिश्तेदार से गले लगकर रोते हुए नजर आईं। काजोल कई दिनों के बाद अपने अंकल से मिली थीं जिन्हें देख वो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाईं और उनकी आंखें नम हो गईं। काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

काजोल दुर्गा पूजा के मौकेपर गुलाबी रंग की साड़ी पहनी नडर आईं। जिसमें अभिनेत्री बेहद खूसूरत लग रही थीं। काजोल हर साल महासप्तमी, महाअष्टमी और सिंदूर खेला के मौके पर दुर्गा पंडाल में पहुंचती हैं।

इस बार भी अभिनेत्री खूबसूरत अंदाज में पहुंची थीं। काजोल की ने गुलाबी रंग की साड़ी स्ट्रिप वाले ब्लाउज के साथ पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कोई हैवी ज्वेलरी ना कैरी करते हुए केवल गले में चोकर पहना था। वहीं मिनिमल मेकअप के साथ सिंपल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

हर साल काजोल इस पूजा में अपनी मां तनुजा के साथ पहुंचती हैं लेकिन इस बार काजोल अकेले ही दिख रही हैं। वहीं काजोल के अलावा इस पूजा में काजोल की कजिन शर्बानी मुखर्जी भी नजर आईं। वहीं द कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती भी दुर्गा पूजा में पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *