केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आए आरसीपी सिंह राज्‍यभर के जिलों का दौरा कर रहे, औरंगाबाद में हुआ भव्य स्वागत

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का गया जिला के बार्डर से लेकर पूरे जिले में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सरकार के कार्यों को जनता को बताएं। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को बताएं। राज्य सरकार आधी आबादी के विकास के लिए कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

नेताओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा मदनपुर देव पथ से होकर देव जा रहे केंद्रीय मंत्री को झिकटिया, आंजन मोड़, मनिका, महुआईन मोड़ सहित अन्य कई गांवों के पास भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता नीतीश कुमार जिंदाबाद, आरसीपी सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उत्साहित दिखे। मौके पर जदयू नेता पंकज पासवान, ई. शिवपूजन यादव, शत्रुधन सिंह, छोटू सिंह, रमेश सिंह, हरेंद्र सिंह, लवकुमार सिंह, राकेश सिंह,कालों देवी, मधू देवी, अशोक सिंह, शमशेर सिंह, अनिल ठकराल, बालमुकुंद पाठक, नीरज पाठक, सतीश पाठक उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आए आरसीपी सिंह राज्‍यभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके एक विवादित पत्र को लेकर भी खूब हंगामा हुआ। इसमें उन्‍होंने निर्देश दिया था कि जिन जिलों में जदयू के नेता अथवा कार्यकर्ता उनके स्‍वागत में नहीं पहुंचे, उनपर कार्रवाई की जाए।

जदयू बिहार प्रदेश के कुछ नेताओं ने दबे स्‍वर में कहा कि इस तरह का पत्र ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तक ने कभी ऐसा नहीं कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *