PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)
बिहार की बहनों को रक्षाबंधन के दिन नितीश सरकार ने एडवांस में तोहफा दे दिया है। बिहार राज्य परिवहन विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि 22 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सिटी बस सेवा का उपयोग करने वाली महिलाएं सभी मार्गों पर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
बिहार सरकार में परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन के मौके पर विशेष। सुविधा प्रदान की जाएगी। कई संगठनों ने रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा के लिए अनुरोध किया था।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि ‘रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं और लड़कियां बिना कोई किराया दिए बसों से यात्रा कर सकती हैं।’ बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर के अनुसार, सभी बसों में पहले से ही 65% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि वे यात्रा के दौरान सुरक्षित महसूस करें।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम राजधानी में 125 सिटी सर्विस बसों का परिचालन कर रहा है। इसमें से 70 सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। बता दें कि सिटी बसों में सफर करने के लिए महिलाओं को पहले से ही मंथली पास में विशेष छूट मिली हुई है।