टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता, जर्मनी को 5-4 से मात दी

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी। सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल दागे। टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की।

लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया। जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था। जर्मनी की ओर से तिमूर उरूज़ ने ये फील्ड गोल किया, जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई थी।

टीम इंडिया के पास जवाबी हमला करने का मौका था, लेकिन वो चूक गई। भारत को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाकाम रहे। पहला क्वार्टर में जर्मनी भारत पर हावी रहा।

इस क्वॉर्टर में जर्मनी काफी आक्रामक नजर आया। जर्मनी की टीम ने पहले मिनट में ही गोल दागकर अपने इरादे साफ कर दिए और शुरुआती बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के खत्म होने के ठीक पहले उसे पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत ने इसपर शानदार बचाव किया और जर्मनी की बढ़त को 1-0 तक ही रखा।

बता दें की दूसरे हाफ में भारत ने गजब खेल दिखाया है। भारत ने न सिर्फ लगातार गोल किए बल्कि जर्मनी के खिलाड़ियों को खासा छकाया। जर्मनी की टीम दूसरे हाफ में दबाव में नजर आई, वहीं भारत के खिलाड़ी लगातार गोल की तलाश में दिखे, जिसका उन्हें फायदा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *