केंद्र की कृषि बिल के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रतिरोध दिवस

JAMUI (BIHAR NEWS NETWORK – डेस्क)| केंद्र सरकार द्वारा जारी नए कृषि बिल के विरोध में किसानों द्वारा जारी आंदोलन को समर्थन देते हुए जमुई शहर के कचहरी चौक स्थित स्वर्गीय अभय सिंह स्मारक पर कांग्रेस एवं भाकपा द्वारा प्रतिरोध दिवस मनाया गया.

मौके पर कांग्रेस एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान भाइयों के अधिकार के लिए उनके आवाज को बुलंद करने के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की किसान विरोधी सरकार ने जो किसान हित के विरोध में तीन कानून अध्यादेश पारित किया उसके खिलाफ आज हम जमुई जिला कांग्रेश के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण प्रखंड अध्यक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला के कम्युनिस्ट भाई के नेतागण कार्यकर्ता गण सभी ने मिलकर सरकार के विरुद्ध धरना देते हुए प्रतिरोध दिवस के रूप में मना रहे हैं.

इस प्रतिरोध दिवस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,भाकपा जिला सचिव नवल सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी कुमारी, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह,निवास सिंह, रामदेव राम,झुना सिंह, शहंशाह,फैजल, अशोक दास, जिला कांग्रेस के नेता गंधर्व, नितेश्वर आजाद, फैजल जमुई प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह,चकाई प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरीय नेता गजाधर रजक, मुरारी तुरी ,गजाधर रजक कैलाश सिंह, मोहन रावत सहित दोनों पार्टी के कई सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद थे.

जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *