टोक्यो ओलंपिक्स में देश की महिलाएं दिखा रही अपना दमदार प्रदर्शन, महिला हॉकी टीम ने सेमीफइनल में पहुँच कर रचा इतिहास, जानिए आखिर कितनी मुश्किल से पहुंचीं वहां

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन यानी आज 2 अगस्त को भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचा दिया है। रानी रामपाल की इस टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया है। इसी के साथ उसने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारत आज एथलेटिक्स में भी इतिहास रच सकता है। कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। वह पदक जीतने में कामयाब रहीं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

भारत की महिला टीम हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा दिया है। वह ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ये पहली बार है जब टीम इंडिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

टीम इंडिया ने इस कड़े मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया और 22वें मिनट में गुरजीत कौर के एकमात्र गोल की मदद से इस मैच में जीत हासिल की। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में खेल रही भारत के लिए आज तीन बार की ओलंपिंक चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मुकाबला आसान नहीं था।

हर कोई इस मैच में इस बात को लेकर आश्वस्त था कि भारत के लिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा। हालांकि भारतीय महिला टीम ने इन सभी आशंकाओं को ध्वस्त करते हुए ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का हराया बल्कि अब मेडल की उम्मीद भी बढ़ा दी हैं।

आपको बता दें की पहले क्वार्टर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में भारत की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की और मैच के दूसरे ही मिनट में भारतीय गोल पर अटैक किया लेकिन सविता ने उन्हें रोक लिया।

भारत ने भी 9वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया और वंदना कटारिया के पास को कप्तान रामपाल रानी ने डिफलेक्ट किया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट पर जा लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *