PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)
इस अविस्मरणीय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती एन विजयलक्ष्मी (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, बिहार सरकार), और विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री उपेंद्र नारायण विद्यार्थी, चेयरमैन टी बी असोसिएशन बिहार और डॉ अर्चना मिश्रा उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि एन विजय लक्ष्मी ने बताया कि वो पूर्व में रोटरी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया और भविष्य में इनर व्हील से जुड़े होने की बात भी कही। और कैंसर पेशेंट के लिए प्री और पोस्ट कोविड किट का उद्घाटन किया। उपेंद्र नारायण जी ने मुख्य अतिथि का विशेष परिचय दिया।
दीप प्रज्वल्लन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूर्व अध्यक्षा उषा सिन्हा जी ने वर्तमान अध्यक्षा को कॉलर पहना कर पदस्थापन का कार्य किया। सचिव श्रुति राम , पूर्व कोषाध्यक्ष कंचन कुमारी,आई एस ओ कविता सिन्हा, पूर्व एडिटर संध्या सिन्हा ने सत्र 20-21 की अपनी रिपोर्ट दी। निवर्तमान अध्यक्षा उषा सिन्हा ने वर्ष 20-21 में मिलने वाले पुरस्कारों के बारे में बताया। डॉ नीना कुमार ने इनर व्हील क्लब के बारे में विस्तार से बताया।
पूर्व अध्यक्षा शोभा सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। वर्तमान अध्यक्षा अमृता झा ने पूरे वर्ष किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। अमृता झा ने पटना शहर को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर पेंट करवाने की जिम्मेदारी स्वयं पर ली है जिस से अपने शहर को सुंदर बनाया जा सके।
आज कुछ विशेष कार्यों का उद्घाटन भी किया गया जिसमें स्त्री शक्ति के तहत ई ऑटो का उद्घाटन किया गया जिसमें ऐसी महिलाओं के बनाये सामान को बाजार देने का प्रयास किया जाएगा जिनके पास सामान बेचने को बाजार नही है। कैंसर पेशेंट बच्चों के लिए प्री और पोस्ट कोविड किट भी तैयार किया गया है।