Patna (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)
जापान के टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में चार दिन का खेल समाप्त हो गया है। पांचवें दिन का खेल मंगलवार की सुबह अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं के साथ शुरू होगा। मेगा इवेंट के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों को भी मैदान पर उतरना है।
अलग-अलग खेलों में अलग-अलग खिलाड़ी और टीमें भाग लेंगी। कुछ इवेंट में पदक के मुकाबले भी हो सकते हैं, जबकि कुछ इवेंट सिर्फ लीग फेज की तरह होंगे, जैसे कि हॉकी टीम अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी।
टोक्यो ओलंपिक के पांचवें दिन (27 जुलाई) भारत निशानेबाजी मुकाबले से अपनी शुरुआत करेगा। इसके अलावा हॉकी, टेबल टेनिस, सेलिंग और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे। मंगलवार को भारत का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार है।
निशानेबाजी
सुबह 05:30 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन स्टेज-1 (सौरभ चौधरी और मनु भाकर, यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा)
सुबह 07:30 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच
– खिलाड़ी : इलावनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार, अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार
– अन्य –
टेबल टेनिस : पुरुष सिंगल्स, तीसरा दौर, सुबह 8:30 बजे
खिलाड़ी : अचंता शरत कमल
नौकायन :
-पुरुष, फुजीसावा, सुबह 8:45 बजे
– खिलाड़ी : विष्णु सरवनन
– इनोशिमा, दोपहर 14:50 बजे
– खिलाड़ी : गणपति केलापंडा चेंगप्पा, वरुण ठक्कर
बैडमिंटन: पुरुष डबल्स-सुबह 8:30 बजे
-खिलाड़ी : सात्विकसाईराज रेंकीरेड़ी/चिराग शेट्टी
मुक्केबाजी : महिला, अंतिम-16, सुबह 10:57 बजे
खिलाड़ी : लवलीना बोरगेहन
हाकी : पुरुष टीम, पूल-ए, सुबह 6:30 बजे