जानें की टोक्यो ओलंपिक में किस दिन कौन से भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Patna (BIHAR NEWS NETWORK -DESK)

कोरोना महामारी के कारण इन खेलों का आयोजन एक साल विलंब से हो रहा है, जिसमें 206 देशों से करीब 11000 से अधिक एथलीट 33 खेलों की 339 स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखा रहे हैं।

भारत की तरफ से इस बार 127 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक का आगाज हो चुका है और इसमें शनिवार को भारतीय टीम के खिलाड़ी इन खेलों में अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

भारत इस बार 18 खेलों की 68 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा :-

मुक्केबाजी :

– पुरुष वेल्टरवेट अंतिम-32, सुबह 3:55 बजे से,

– खिलाड़ी : विकास कृष्णन बनाम सिवोनरेट्स बनाम ओकाजावा

बैडमिंटन :

– पुरुष डबल्स ग्रुप-ए, सुबह 8:30 बजे से,

– खिलाड़ी : सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम ली यांग और वांग ची-लिन

– पुरुष सिंगल्स ग्रुप-डी, सुबह 9:30 बजे से

– खिलाड़ी : बी साई प्रणीत बनाम मिशा जिल्बरमैन

टेबल टेनिस :

– मिक्स्ड डबल्स, अंतिम-16, सुबह 8:30 बजे से

– खिलाड़ी : मनिका बत्रा और अचंता शरत कमल।

– महिला सिंगल्स, दोपहर 1:00 बजे से

– खिलाड़ी : मनिका बत्रा बनाम हो तिन-तिन, सुर्तीथा मुखर्जी बनाम लिंडा बर्गस्ट्राम।

जूडो:

– महिला सिंगल्स, 48 किग्रा, अंतिम-32, सुबह 7:30 बजे से

– खिलाड़ी : सुशीला देवी बनाम इवा सेस्र्नोविजकी

रोइंग :

– लाइटवेट पुरुष डबल्स स्कल्स हीट-2 : सुबह : 7:30 बजे से,

– खिलाड़ी : अर्जुन लाल और अरविंद सिंह

टेनिस :

– पुरुष सिंगल्स, पहला दौर, सुबह आठ बजे से

– खिलाड़ी : सुमित नागल बनाम डेनिस इस्तोमिन

हॉकी :

– पुरुष टीम : पूल-ए, सुबह 6:30 बजे से, बनाम न्यूजीलैंड,

– महिला टीम : पूल-ए, सुबह 5:15 बजे से, बनाम नीदरलैंड्स

भारोत्तोलन :

– महिला 49 किग्रा फाइनल- सुबह 10:20 बजे से

– खिलाड़ी : मीराबाई चानू

तीरंदाजी:

– मिक्स्ड टीम अंतिम-16, सुबह छह बजे से

– खिलाड़ी : दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव

निशानेबाजी :

– महिला 10 मीटर एयर राइफल, क्वालीफिकेशन- सुबह पांच बजे से, फाइनल- सुबह सात बजे से

– खिलाड़ी- इलावेनिल वलारिवन, अपूर्वी चंदेला

– पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, क्वालीफिकेशन- सुबह नौ बजे से, फाइनल- 12 बजे से

– खिलाड़ी : अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *