व्हाइट बोल्ड ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों ने लूटी महफ़िल, जानें उनके फैंस का रिएक्शन

BIHAR NEWS NETWORK- ENTERTAINMENT DESK

श्रेया की रिपोर्ट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह अक्सर पति सिंगर निक जोनस और परिवार संग अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी उत्साहित और चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क स्थित उनके इस रेस्टोरेंट में भारतीय खाने को प्राथमिकता दी गई है। बीते दिनों प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची थीं और इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उनके इस तस्वीरों को देख उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा की ”न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।” प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट को मिल रहे रिस्पॉन्स से वह बेहद खुश हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इन तस्वीरों पर काफी प्यार मिल रहा है, उनके पति से लेकर उनके फैंस तक उन्हें बेहद प्यार भरा कमेंट क्र रहें हैं। प्रियंका पहली बार पिछले महीने यानी जून में अपने रेस्टोरेंट पहुंची थीं। न्होंने बताया था कि काम की व्यस्तताओं के चलते वह अभी तक जा नहीं सकी थीं। इस दौरान वह देसी खाने का भी लुत्फ उठाते नज़र आईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *