PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|
मां भारती के वीर सपूत, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महापुरुष, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जयंती समारोह बेली रोड नगर मंडल भाजपा द्वारा मनाया गया।
उनके जयंती पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों और विचारों को आत्मसात करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं बिहार विधानसभा पार्षद राधा मोहन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थिति थे।
इस मौके पर सांसद रामकृपाल यादव जी और बेली दौड़ मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें भाजपा के अनेक सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।