EAST CHAMPARAN(BIHAR NEWS NETWORK – सोर्स)|
श्रेया की रिपोर्ट
पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड में 18 वर्ष अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण का काम पूरा हो चूका है। बिहार में यह पहला प्रखंड है, जहा शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने दी।
मंगल पांडेय ने कहा की आने वाले दिनों में ऐसे और भी प्रखंड होंगें जहां सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इससे अवगत करा दिया गया है। मंत्री महोदय ने कहा की राज्य धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की ओर है, लेकिन सतर्क रहना जरुरी है।
बता दें वैक्सीन की कमी के कारण राज्य के 8 जिलों मधेपुरा, सहरसा, अरवल, सीतामढ़ी, शेखपुरा, दरभंगा, बेगूसराय तथा भोजपुर में रविवार को एक भी टिका नहीं लगा। मालूम हो की वहीँ में सिर्फ 10 तथा समस्तीपुर में 20 लोगों को टिका लगाया गया। कोविन पोर्टल के अनुसार रविवार को 31028 लोगों को ही टिका लगा। तीन दिनों से वैक्सीन की कमी है।