शराब के नशे में मिले 25 के युवक की 42 साल की महिला से करा दी शादी, वीडियो बनाते रहे लोग

PATNA (B8HAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

श्रेया की रिपोर्ट

पटना के धनरुआ प्रखंड में मंगलवार को चार बच्चों की मां का जबरन विवाह करा दिया गया। महिला को उसके प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जिसके बाद शादी करा गांव से निकाल दिया। महिला की उम्र 42 तो लड़का 22 वर्ष का है।

शादी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और सरपंच की मौजूदगी होने की बात कही जा रही है। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस को घटना की खबर नहीं लगी। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि धनरुआ प्रखंड के एक गांव की निवासी महिला का अधेड़ पति कई बीमारियों से ग्रासित है। महिला का कैली गांव के किसी दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में मिला करते थे। कई बार ग्रामीणों ने उन्हें साथ देखा भी था।

बताया जाता है कि महिला और युवक को मंगलवार की शाम शराब के नशे में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई कर दी। पीटने के बाद दोनों को पास के ही एक मंदिर में ले जाया गया, जहां दोनों का विवाह करा दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान गांव के सरपंच भी मौजूद थे।विवाह के बाद महिला व युवक को लोगों ने गांव से निकाल दिया।

जिस महिला की ग्रामीणों ने जबरन शादी कराई वह पहले ही अपने जीजा से विवाह कर चुकी थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले विवाह से उसे चार बच्चे भी हैं। बहन की मौत के बाद उसने जीजा से विवाह किया था। कई बीमारियों से ग्रसित होने के बाद महिला का पति काफी अस्वस्थ रहने लगा था। इस बीच महिला गांव के ही दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *