PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|
श्रेया की रिपोर्ट
बॉलीवुड में सुपरहीरो वाली फिल्मों काो अलग ही प्रचलन है, बच्चे तो बच्चे बड़े भी इन फिल्मो को बहुत ज़यादा पसंद करते है। बॉलीवुड में इन फिल्मों का चलन साल 2006 में आई फिल्म ‘कृष’ से शुरू हुआ था। ‘कृष’ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक ड्रामा और कॉमेडी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस फिल्म के बाद कृष नाम का सुपर हीरो हर बच्चे के दिल और दिमाग में छा गया था। इसी फिल्म के बाद से ही ‘द्रोणा’ और ‘रा-वन’ जैसी फिल्में भी आईं।
‘कृष’ फिल्म को दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिला था। फिल्म में मुख्य किरदार में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष के लिए प्रियंका चोपड़ा राकेश रोशन की पहली पसंद नहीं थीं।
फिल्म ‘कृष’ में प्रियंका चोपड़ा को ऋतिक रोशन के साथ बहुत पसंद किया गया था। दो नों की जोड़ी फिल्म में कमाल की लगी थी। इसके बाद ‘कृष 3’ भी आई, इसमें भी प्रियंका और ऋतिक साथ में नजर आए। लेकिन इस फिल्म के लिए राकेश रोशन की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि अमृता राव थीं। हालांकि अमृता ने खुद ही इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमृता ने इस बारे में बताया है।