PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|
रंजीत सिन्हा की रिपोर्ट
छोटी खगौल महादेवस्थान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु राष्ट्र स्तरीय जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम 27 अप्रैल तक चलेगी. इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से हम भूमि को उत्पादन का एक आर्थिक स्रोत मानते और शोषण करते आए हैं. लोगों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा उत्पादन निकालना रह गया है. जिससे मिट्टी की ऊपरी परत का क्षरण हो रहा है जो भौगोलिक दृष्टिकोण से चिंताजनक विषय है .
अब समय है कि हम सभी भारत कि जिस मिट्टी को माता स्वरूप मानते हैं उनका चिंतन करें और इसे फिर से संपन्न और समृद्ध भारत भूमि बनाएं. इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत मिश्रा, संगीता सिन्हा, ज्ञानी प्रसाद , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, जदयू के खगोल नगर अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, विपिन सिंह, संजीत गुप्ता, कुणाल, रोहित ,गौरव ,शैलेश, हर्ष चंद्र गुप्ता, पप्पू मिश्रा, दिलीप शर्मा एवं अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे .