पटना। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय कमला देवी जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करने हेतु आज उनके पटना स्थित आवास, खाजपुरा में सिक्किम के महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के साथ सिक्किम की लेडी गवर्नर एवं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का आगमन हुआ। महामहिम राज्यपाल, सिक्किम एवं मुख्यमंत्री, सिक्किम ने स्व0 कमला देवी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गंगा प्रसाद की स्वर्गीय धर्मपत्नी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।