पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने छोटी खगौल स्थित पूजा पंडाल में पहुंच कर भगवान चित्रगुप्त का दर्शन कर आशीर्वाद लिया
खगौल। खगौल में कलम-दवात के भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा बुधवार को सोल्लास संपन्न हुआ। यह पर्व मुख्य रूप से कायस्थ परिवार के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाए जाने की परंपरा रही है।वहीं हर्षमय वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति छोटी खगौल के सदस्य पूरे उत्साह से लगे रहे।
ब्रह्मा के काया से उत्पन्न व संसार के सभी कार्यों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना खगौल के चित्रांश समाज के लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ संपन्न किया। पूजा के बाद चित्रांश इस दिन कलम नहीं छूते हैं। कई लोगों ने अपने-अपने घरों में भी चित्रगुप्त भगवान के चित्र की पूजा-अर्चना किया। इस मौके पर चित्रांश अपने सालभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत कर घाटे की पूर्ति की मांग भगवान चित्रगुप्त से करते हैं।
खगौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के छोटी खगौल स्थित सामुदायिक भवन के सार्वजनिक पूजा स्थल पर हर वर्ष भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का निर्माण कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है।
श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की अध्यक्ष मुदिता सहाय, सुधीर सहाय एवं अजनीश प्रभाकर ने बताया कि छोटी खगौल स्थित सार्वजनिक पूजा स्थल पर चित्रगुप्त पूजा वर्ष 1927 से की जा रही है।
अजनीश प्रभाकर बताते हैं कि चित्रगुप्त भगवान सभी जीवों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं तथा कर्म के आधार पर दंड की व्यवस्था करते हैं। इसलिए चित्रगुप्त पूजा में कलम-दवात की पूजा विशेष तौर पर की जाती है।
भगवान चित्रगुप्त कलम-दवात के देवता हैं और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उनकी पूजा कायस्थ समाज के लोग पूरे लगन और श्रद्धा के साथ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त के वंशज इस धरती पर कायस्थ कहलाए। इसलिए कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा इस भावना के साथ करते हैं कि हमारी उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से हुई है।
मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव,अरूण सिन्हा,सोनू प्रकाश,संजीव उर्फ सोनू, सौरभ उर्फ जीतू,राहुल कुमार सिन्हा उर्फ गुंजन, राजेश कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू,पंकज सिन्हा,राम कुमार लाल,देव कुमार लाल,संतोष कुमार सिन्हा उर्फ दीपू,दिनेश कुमार सिन्हा,रंजन सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा,मोहित सिन्हा, अभिनव सिन्हा, वार्ड पार्षद रोहित कुमार उर्फ राहुल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस, रंजीत प्रसाद सिन्हा सहित अन्य श्रद्धालुजन मौजूद थे।
इसके अलावा खगौल के घनश्याम स्कूल में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई।