साल 2020 से मनोरंजन जगत से बुरी खबरों का शुरू हुआ सिलसिला साल 2021 में भी जारी है। पिछले साल हमने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों को हमेशा के लिए खो दिया था और इस साल भी मनोरंजन जगत से बुरी खबर सुनने को मिल रही है। हाल ही में, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं जयश्री रमैया ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके करीबी और फैंस शोक में डूबे हुए हैं।
दरअसल, 25 जनवरी यानी सोमवार को जयश्री की लाश बेंगलुरु के वृद्धाश्रम में संदिग्ध हालत में पाई गई। बताया जा रहा है कि जयश्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साझा की थी। उन्होंने फैंस से कहा था कि वह काफी समय से खुद मानसिक रूप से बीमार समझ रही हैं, जिसकी वजह से वह जीना नहीं चाहती हैं। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे।
हालांकि, फैंस को तसल्ली देने के लिए जयश्री ने सोशल मीडिया पर फिर से कहा था कि वह एकदम ठीक और महफूज हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को प्यार दिया था। कई लोगों का मानना था कि वह फाइनेंशली प्रॉब्लम में हैं, इसलिए डिप्रेश हो गई हैं। लेकिन खुद जयश्री ने कह चुकी थीं कि उनकी माली हालत एकदम ठीक है और फाइनेंशली नहीं बल्कि किसी और वजह से परेशान हैं। आखिर वह परेशानी क्या थी? ये बात अब उनके साथ हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गई।
ये भी पढ़ें- गायिका प्रिया मल्लिक ने अथ एंटरटेनमेंट के नए म्यूजिक वीडियो रंगबाज़ सईयाँ को दी आवाज़, नीरज श्रीधर ने किया कंपोज