खगौल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत खगौल नगर मंडल के बुथ संख्या 329, 330, 331 व 332 के घर घर से मिट्टी कलश में लेकर संग्रहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन कुमार चन्द्रवंशी ने किया। पाटलिपुत्रा के सांसद रामकृपाल यादव, दानापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने बड़ी देवी परिसर से मिट्टी संग्रह की शुरुआत किया। अपने हाथों से मिट्टी को कलश में रखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्र० चन्दवंशी,अति पिछड़ा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष,लोकसभा विस्तारक मिथुन दुबे,खगौल नगर मंडल के प्रभारी विजय कुमार भोंटी एवं खगौल नगर मंडल के पदाधिकारी अजनीश प्रभाकर, ऋषि राज,अजय शर्मा,सरोज चन्द्रवंशी,कैलाश प्रसाद, अर्जुन राय,पप्पु गुप्ता,विशाल कुमार,दीपक कुमार,संजीत गुप्ता, माला सिन्हा, शैलेष तिवारी, प्रसुन साहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जुली साहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।