इनर व्हील कल्ब ऑफ पाटलिपुत्रा द्वारा कई जॉयन्ट प्रोजेक्ट का आयोजन

पटना। गुरुवार 11 मई को इनर व्हील कल्ब ऑफ पाटलिपुत्रा द्वारा कई जॉयन्ट प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। सबसे पहले दीघा घाट पर “मुक्तिधाम” का उद्धाटन किया गया।

इसके पश्चात उसी दिन ए.एन. कॉलेज परिसर में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया तथा साथ ही मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प लगाया गया जिसमें सीबीसी, इसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर, आई चेक-अप इत्यादि जांच मेदान्ता हॉस्पिटल के डॉक्टरो द्वारा किया गया।

जांच के पश्चात दवाईयां भी बांटी गई। वहीं पर कॉलेज की लड़कियों के लिए पैड वेंडिंग मशीन भी डोनेट किया गया।
इसके पश्चात दोपहर को 3:30 बजे कंकड़बाग स्थित रेनबो अनाथालय में फिर से मेडिकल कैम्प लगाया गया जिसमें एनीमिया का चेक-अप हुआ तथा साथ ही सोलर लाइट,पंखा,कम्प्यूटर, किताबें डोनेट किये गये। “अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट” भी रेनबो में किया गया जिसके तहत जरूरतमंदो को खाना खिलाया जाता है।

सभी कार्यो का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता झा द्वारा किया गया।
प्रोजेक्ट में प्रेसिडेंट निशा विद्यार्थी,सेक्रेट्री प्रीति कश्यप, सितू गांधी, नीलांजना भट्टाचार्या, कंचन राय, नीलू अरोड़ा, पूनम सिन्हा, बबीता बिदेसिया, अंजू ढींगरा, ऊषा सिन्हा आदि मौजूद रहीं।
प्रोजेक्ट में पाटलिपुत्रा के अलावा इनर व्हील पटना, पाटलिपुत्रा अंजुना एवं लॉयन्स क्लब का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *