PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजश्री के प्रेम विवाह को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।
लड़की कौन है, कहां की है, इसको लेकर शादी के बाद तक एक तरह से रहस्य की स्थिति रही। लेकिन शादी के बाद पटना आए तेजस्वी ने खुद बताया कि उनकी पत्नी कौन हैं।
अब दोनों की इस प्रेम कहानी से एक और पर्दा हटा है। तेजस्वी की दुल्हनियां ने बताया है कि दोनों में से किसने पहले प्रपोज किया था।
तेजस्वी तो इस मामले में चुप ही रहे लेकिन शरमाते हुए राजश्री ने बताया कि पहले उन्होंने ही प्रपोज किया था। राजश्री ने बताया कि उनके पति धरातल से जुड़े नेता हैं। उन्हें बिहार की जनता मुख्यमंत्री भी बनाएगी।
नौ दिसंबर को दिल्ली में तेजस्वी और रचेल की शादी हुई थी। तेजस्वी ने बताया कि उनके पिता ने बहू का नाम राजश्री यादव रखा है। दोनों की शादी पर बिहार के कोने-कोने से बधाइयां आईं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेताओं ने दोनेां के सुखमय वैवाहिक जीवन की बधाई दी।
परिवार में रच-बस गईं राजश्री फिलहाल पति के साथ दिल्ली गई हैं। इससे पहले कैमरे पर उन्होंने निजी जीवन की कुछ बातें शेयर कीं। राजश्री ने बताया कि तेजस्वी को उन्होंने ही पहले प्रपोज किया था। हालांकि कब, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि कुछ बातें प्राइवेट होती है।
बताया कि उनके पति को बिहार की चिंता रहती है। वे अच्छे नेता है। पति के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में कहा-बिहार ठीक बा। बिहार के लोग काफी अच्छे हैं।
यहां के लोगों का काफी प्यार मिला है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी बहू के व्यवहार से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बहू उन्हें काफी सम्मान देती हैं। ख्याल रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता के आशीर्वाद से तेजस्वी एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।