चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में 05 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

पटना, 03 नवंबर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजन उत्सव की पूर्व संध्या पर आगामी 5 नवंबर को 2:00 बजे दोपहर गिरिराज उत्सव पैलेस पटना सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक नंदकिशोर यादव ,अरुण कुमार सिन्हा , मेयर सीता साहू, कवि सत्यनारायण शामिल होंगे।इस अवसर पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए कलमजीवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधान सचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *