PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)
जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट
जमुई: झाझा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव में रविवार को संदेहहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई साथ ही शव को कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
मृतक युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फोकस गांव निवासी बालेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र उदय यादव के रूप में हुई है। मृतक के भाई लखा यादव और अरविंद यादव ने बताया कि ने बताया कि उदय कुछ दिन पहले बाहर आया था और निवास यादव को 50 हज़ार रुपया दिया था।
उसके बाद वह अपने चाचा सुरेश यादव और झोपी यादव को भी एक श्राद्ध कर्म के लिए लगभग 70 हज़ार रुपया कर्ज के तौर पर दिया था। 22 अक्टूबर को युवक बकाया पैसा मांगने के लिए दिघरा गांव गया था उसके बाद से वह घर वपास नहीं आया। रविवार की सुबह उदय का शव मिलने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि उदय की हत्या साजिश के तहत कराई गई है। परिजनों ने निवास यादव, झोपी यादव और सुरेश यादव सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। बाइट, मृतक का भाई लखा यादव