खगौल, रंजीत सिन्हा। गांधी स्कूल रोड के नंदू टोला में रॉयल्स डॉल्स ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने फीता एवं केक काटकर किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि खगौल में नित नए नए प्रतिष्ठान का खुलना इस बात का परिचायक है कि खगौल तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। गांधी स्कूल रोड में कई शिक्षण संस्थान है पर महिलाओं के लिए अभी तक कोई बढ़िया ब्यूटी पार्लर नहीं था।संचालिका नरगिस फातिमा ने बताया कि इस ब्यूटी पार्लर में महिलाओं के श्रृंगार के सारे सामान एवं सेवाएं उपलब्ध है। पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप सहित अन्य सुविधाएं कम मूल्य पर उपलब्ध होंगी। वही सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस ने बताया कि अन्य ब्यूटी पार्लर्स के मुताबिक यहां पर कम चार्ज में ए वन सुविधा उपलब्ध है।साथ ही शादी विवाह के अवसर पर दुल्हन एवं घर की अन्य महिलाओं का मेकअप करवाने के लिए होम सर्विस भी उपलब्ध है। इस ब्यूटी पार्लर के आस पास की सभी महिलाओं को अब कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं है।शादी विवाह एवं पार्टी के अवसरों पर घर पर जाकर सजाने का काम किया जाएगा। फातिमा ने बताया कि अन्य ब्यूटी पार्लर के मुकाबले यहां पर चार्जेज काफी कम है।
इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, पार्षद पति राज कुमार प्रिंस उर्फ लोथा, संजय कुमार,मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद खुर्शीद, शाहिदा परवीन, लाडली खातून, जोहरा जबी, रोशनी, जलाल, राम गंगा प्रसाद, अंशु कुमार, संजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस आदि मौजूद थे।