भारतीय जनता पार्टी ने बजट में बिहार को लेकर किया प्रेसवार्ता

2023 के बजट में बिहार को मिली सौगात का विवरण पत्रकारों से किया साझा

बिहार में सड़क, हवाई सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावे मध्यमवर्गीय लोगों के लिए केंद्र सरकार ने बजट में रखा है विशेष ध्यान

पटना।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बजट को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य 2023 के बजट में बिहार को क्या मिला विषय था। प्रेस वार्ता भाजपा के विधायक सह प्रदेश महामंत्री डॉ संजीव चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक एवं
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह के द्वारा रखा गया था। पिछले दिनो केंद्र सरकार के द्वारा 2023-24 का बजट पेश हुआ। इस बजट में मध्यम वर्ग के लोगों को टैक्स में रियायत दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय लोगों के लिए ₹7 लाख से नीचे कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह बड़ी घोषणा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार को
कृषि, युवा, महिला, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष योजना दी गई है। साथ ही इस बजट में मूलभूत सुविधाओं पर विशेष कार्य करने की योजना है। साथ ही आधुनिकीकरण को लेकर रेल विभाग को बिहार में अच्छा खासा बजट मिला है। अमृत भारत स्टेशन के तहत 17 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है जिसमें मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बरौनी, सोनपुर, बेगुसराय, नवगछिया आदि का चयन हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बजट में निषाद समाज पर भी विशेष ध्यान रखते हुए बजट को तैयार किया गया है। साथ ही अपना भारत कृषि प्रधान क्षेत्र है। कृषि के क्षेत्र में कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विधायक संजीव चौरसिया ने बताया कि बिहार को 17 अमृत भारत स्टेशन मिला है और ऐसी कई योजनाओं से इस बजट में बिहार को लाभ दिया गया है।
इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री दीघा विधायक संजीव चौरसिया के अलावे प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह,राजेश सिंह, टुनटुन जी,भानु जी, युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य नवनीत जी
व जिला मिडिया प्रभारी नीतीश कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *