खगौल के नगर अध्यक्ष बने सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष चुने गए दीपक चंद्रवंशी

 

उपाध्यक्ष समेत 11 न‌ए लोगों ने हासिल की जीत

पिछले बार के 19 के मुकाबले इस बार 17 महिला वार्ड पार्षदों ने हासिल की जीत

खगौल | नगर निकाय खगौल के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष सुजीत कुमार ने इस बार कुमार अविनाश पिंटू को हराते हुए मुख्य पार्षद पद पर दूसरी बार जीत हासिल की है। जबकि दीपक चंद्रवंशी पहली बार उपमुख्य पार्षद पर विजयी हुए हैं। सुजीत कुमार ने 6094 मत प्राप्त कर कुमार पिंटू अविनाश को 3874 मत से हरा कर मुख्य पार्षद के पद पर काबिज हुए हैं। कुमार पिंटू अविनाश को 2220 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं उपमुख्य पार्षद में दीपक चंद्रवंशी को 3103 मत मिला है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र वत्स को 264 मतों से हराया है। जितेंद्र वत्स को 2839 मत मिले और उन्हे हार का सामना करना पड़ा।

खगौल नगर निकाय चुनाव 2022 में विजयी वार्ड पार्षदों के नाम इस प्रकार से हैं-

वार्ड 1 से सरिता शर्मा, 2 से शोभा देवी (निर्विरोध), 3 से प्रियंका राय (निर्विरोध),4 से ज्योति देवी (निर्विरोध), 5 से राम प्रवेश चौधरी, 6 से राजेश कुमार योगी, 7 से सुजाता देवी, 8 से किरण देवी, 9 से पुष्पा देवी,10 से विभूति भूषण शाह, 11से पुष्पा देवी,12 से चिंता देवी (निर्विरोध),13 से अविनाश कुमार, 14 से शशि देवी, 15 से अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, 16 से आरती कुमारी,17 से महेन्द्र कुमार सिंह, 18 से अनिल कुमार, 19 से पिंटू कुमार, 20 से रोहित कुमार, 21 से पूनम देवी (निर्विरोध) 22 से इंदू देवी, 23 से रेखा देवी, 24 से सविता देवी, 25 से रिंकू कुमारी,26 से जूली साहा वहीं वार्ड 27 से प्रशांत कुमार सिंह विजयी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *