तरह-तरह के गेम, डांस, म्यूजिक सहित केक काटकर क्लब का मनाया जन्मदिन
पटना,रंजीत सिन्हा। मंगलवार को इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलीपुत्रा का 37वां “चार्टर डे” बंदर बगीचा स्थित यो चायना रेस्टोरेंट में सेलीब्रेट किया गया। आज ही के दिन पाटलीपुत्रा का ऑफीशियल एनाउंसमेंट किया गया।
अपने क्लब के 37वें जन्मदिवस का उत्सव सभी क्लब मेम्बर्स ने बड़े उत्साह पूर्वक मनाया। तरह-तरह के गेम, डांस, म्यूजिक सहित केक काटकर क्लब का जन्मदिन एक यादगार के रूप में मनाया गया। यह आयोजन क्लब के इन्द्रानी ग्रुप के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष श्वेता सिन्हा, विणा जैन, अध्यक्ष निशा विद्यार्थी, सेक्रेटरी प्रिति कश्यप, मधु प्रकाश, कंचन राय, नीलू अरोड़ा, संध्या अग्रवाल, पूनम सिन्हा, संगीता गोयल, ट्रेजरर सितू गांधी, आईएसओ अपर्णा भारती, एडीटर निलांजना भट्टाचार्या, रूचिका अग्रवाल, अनिता प्रकाश, श्रुति पाण्डे सहित अन्य गणमान्य महिलाएं मौजूद रही।