दीदी जी फाउंडेशन ने मनाया क्रिसमस का त्यौहार

पटना, रंजीत सिन्हा। सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन ने किसमस का त्योहार बच्चों के बीच केक काटकर मनाया।
दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने शांति के दूत प्रभु यीशू का जन्मदिन क्रिसमस का त्योहार कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। क्रिसमस के अवसर पर संस्काशाला के बच्चों ने डांस पर आधारित कार्यक्रम पेश किया।
इस अवसर पर नम्रता आनंद ने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंम्बर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म के शुभ तिथि पर मनाया जाता है। ईसा मसीह ऊंच-नीच एवं भेदभाव को नहीं मानते थे। वे अपने उपदेशों में सेवा एवं परोपकार की बात कहते थे। इस त्योहार को सभी लोग बडे़ उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह पर्व हम में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। साथ ही ईसा मसीह के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शां पर चलने के लिए प्रेरित करता है।हम सभी को त्योहार एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी मनाना चाहिए।
इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर, करण रूद्र, नियति सौम्या,रश्मि कुमारी, प्रियंका कुमारी, रितिका कुमारी, दीपक कुमार, राजनंदिनी, रिया कुमारी, लवली कुमारी, प्रिंस कुमार, रितिक राज, अंजली कुमारी, रानी कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, राजा कुमार, समीर कुमार, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, सरस्वती कुमारी, आशी कुमारी, साक्षी कुमारी, अंजना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *